हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Wednesday, December 4, 2013

डालो वोट जरूर [दोहावली]

लोकतंत्र के पर्व में ,शामिल होना आज 
हो जनता के राज में ,जनता की आवाज 

काहे की नाराजगी , काहे करो गुरूर 
वोटिंग दिवस आज है ,डालो वोट जरूर 

करो फैसला आप जो  ,वोट डालकर आज 
अपने भविष्य का करो, सुन्दर तब आगाज 

दुविधा में हो क्यों पड़े ,लो अपना अधिकार 
करनी वोटिंग आज है, करके सोच विचार 

गुजर गए हैं जो बरस, कर लो आज हिसाब 
पञ्च वर्ष की योजना ,दे दो आज जवाब 

***
Post A Comment Using..

No comments :