हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Saturday, April 27, 2013

सूचना

सभी दोस्तों  से अनुरोध है कि 
मेरे दूसरे ब्लॉग 

ॐ प्रीतम साक्षात्कार ॐ 

का URL परिवर्तित हुआ है 
परिवर्तित URL नीचे दिया गया है 


इसलिए कृपया इसका अनुसरण करें ,
शुक्रिया !

Thursday, April 25, 2013

हाइकु [ किसान ]


     


                                    

हाइकु[किसान]

तपता दिन 
उबलता सूरज
बेचैन सब  

खेत में खेती 
मेहनती  किसान
बिन पानी के 

बिन पानी के                         
कैसे उगे अनाज 
बिजली कटी 

बिजली बिल 
बढती मंहगाई 
मूक जनता 

मूक जनता 
किसे करे गुहार
बेबस लोग 

सूरज अस्त 
आग लगे बस्ती में 
सत्ता भी मस्त  

अँधेरा छाया 
लौट घर को आया
वो भूखा प्यासा 

खबरनामा 
ने सुबह बताया 
मन दुखाया  

अन्नदाता ने   
आत्महत्या कर ली 
पेट के वास्ते   

Saturday, April 20, 2013

'हाइकु' [ क्रिकेट ]


1.
 आई पी एल 
क्रिकेट का बुखार 
जोश में सारे  
2.
आठ हैं टीम 
खेलें हैं मिलझुल 
है भाईचारा 
3.
मैच हैं शुरू
बच्चे हैं नदारद
खाली कक्षाएं    
4.                                            
लगे जो चौका 
चीयर गर्ल्स नाचें 
ताली बजाओ 
5.
लपका कैच 
चीयर गर्ल्स नाचें
हुआ आउट 
6.
सिक्स लगाया 
बाउंड्री से बाहर 
गेंद को खोजें
7.
चैनल्स पर 
क्रिकेट महायुद्ध
रंग है लाया 
8.
स्पांसर बने 
पेप्सिको वोडाफोन
पैसे कमाएं   
9.
क्रिकेट छाई   
सेलिब्रिटीज आई
लोग हर्षाए 




Tuesday, April 16, 2013

'पहली गुज़ारिश' :चर्चामंच 1208


आइए 
पुनः 
गुज़ारिश पर देखें


द्वारा  
चर्चामंच 1208
की  

Monday, April 8, 2013

''यादें याद आती हैं.....''




तेरी यादें याद आती हैं,हर पल हमें तड़पाती हैं,
कोशिश करो कितनी भी,मेरा सुकून ले जाती हैं|
  
करेंगे याद तुमको रात दिन,पर नहीं पुकारेंगे|
यादें भूलने की कोशिश तुम्हारी,हम भी देखेंगे|

रखेंगे हाथ दिल पर और आँखें बंद कर लेंगे, 
याद कब तक ना आएगी हमारी,हम भी देखेंगे|

तुम्हे महसूस करके अपने दिल की धड़कन में,
बंद आँखो से यह नज़ारा,आज हम भी देखेंगे|

धड़कन में बसे हो तुम,या साँसें चल रही तुम से,
यह अहसासों के अफ़साने को,जिंदा हम भी देखेंगे|

द्रवित ह्रदय के आंसुओं से,नयन जब छलक जायेंगे,
अहसासों की 'सरिता' का ,यूँ बहना हम भी देखेंगे ||

   'बस यूँ ही ....."यादें" बहुत याद आती हैं.......'



Sunday, April 7, 2013

Monday, April 1, 2013

'मूर्ख दिवस '



बढ़ा आसान है मूर्ख बनाना ,
नेताओं ने है यह काम ठाना |




भोले भाले लोगों को मूर्ख बनाते,
उनकी मेहनत पर हैं मजे उड़ाते |




तुम भी सारे शान से मूर्ख कहाओ,
अपनी मूर्खता पर ठहाके लगाओ |

क्योंकि मुश्किल है आप किसी को मूर्ख बना पाएं ,
इसलिए आपको मूर्ख दिवस की ढेरों शुभकामनाएं||