हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Monday, August 18, 2014

जन्माष्टमी दोहावली 2

कृष्ण पक्ष की अष्टमी ,मध्यरात का काल 
मथुरा में पैदा हुआ ,मोहक छवि का बाल ||

कृष्ण लला की झाँकियाँ ,करती भाव विभोर 
आई जो जन्माष्टमी ,धूम मची चहुँ ओर ||

विष्णु जी बाद आठवें ,कृष्ण हुए अवतार 
ब्रज भू पर अवतरित हो, दिया कंस को मार ||

वासुदेव के पूत थे ,पले यशोदा धाम  
तारे सबकी आँख के,कृष्ण रखा था नाम  ||


दोस्त सुदामा कृष्ण से ,बनते सदा मिसाल 
भेदभाव सब दूर हों ,होता तभी कमाल ||

कृष्ण बचाने द्रौपदी ,अब तो लो अवतार 
दुशासन हैं,गली गली , करते अत्याचार ||

युग पुरुष श्री कृष्ण थे, योगी एक महान 
तारा मानव जाति को, दे गीता का ज्ञान ||

अर्जुन के बन सारथी ,दिया उसे निर्देश  
दूर किये संशय सभी, दे गीता उपदेश ||
 *****
Post A Comment Using..

No comments :